कटनी – पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में, यातायात प्रभारी राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में बिलहरी मोड़ पर एक व्यापक वाहन जांच अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के दौरान, यातायात नियमों का पालन कर रहे सुरक्षित चालकों को गुलाब के फूल और चॉकलेट देकर नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी गईं। इसके आलावा, वाहनों पर यातायात जागरूकता से संबंधित स्टीकर लगाए गए और चालकों को सुरक्षित ढंग से गाड़ी चलाने की सलाह दी गई। यातायात पुलिस का उद्देश्य है कि अन्य वाहन चालक इन स्टीकरों को देखकर यातायात नियमों का पालन करें और बिना किसी आर्थिक या शारीरिक हानि के सुरक्षित तरीके से नव वर्ष का जश्न मनाएं। सड़क सुरक्षा और जन जागरूकता के प्रति इस अभियान को यातायात पुलिस की एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
