latest katni news today जिले के कलेक्टर आशीष तिवारी ने सभी नागरिकों को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं प्रकट की हैं।
कलेक्टर श्री तिवारी ने अपने संदेश में यह कहा कि नया वर्ष हर परिवार के लिए स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि, और खुशहाल जीवन लेकर आए। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि वर्ष 2026 में कटनी जिला विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा और शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी तक पहुंचेगा। उन्होंने निवासियों से अपिल की कि वे आपसी सौहार्द, भाईचारे, और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ें। प्रशासन हमेशा आम जनता के साथ है और विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था को और अधिक सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिले के लोगों से आग्रह किया कि वे नववर्ष में नए संकल्प, नई ऊर्जा, और नई उम्मीदों के साथ जिले के विकास में भागीदार बनें।
“नववर्ष 2026 आपके जीवन में खुशियों की नई किरण लेकर आए” — कलेक्टर आशीष तिवारी
