मझगवां ओपन वेयरहाउस में बारिश से धान खराब, वीडियो बनाने वाले युवक को मिली धमकी; एनकेजे थाने में शिकायत
कटनी। जिले के मझगवां स्थित ओपन वेयरहाउस में उपार्जन केंद्रों से खरीदकर रखी गई सरकारी धान के बारिश में भीगकर खराब होने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि सुरक्षा और भंडारण के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण बड़ी मात्रा में धान पानी में बहकर बर्बाद हो गई, वहीं कई बोरियों में धान अंकुरित भी होने लगी है। इस पूरी अव्यवस्था का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वेयरहाउस प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।वीडियो वायरल होने पर युवक को मिली धमकीमामले की जमीनी हकीकत उजागर करने वाले स्थानीय युवक प्रिंस गौतम ने आरोप लगाया है कि वीडियो वायरल होने के बाद वेयरहाउस मैनेजर और कर्मचारियों द्वारा उसे जान से मारने तथा शिकायत वापस लेने की धमकियां दी जा रही हैं। सुरक्षा को लेकर चिंतित युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और एनकेजे थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
मीडिया के पहुंचते ही लीपापोती शुरूमामला तूल पकड़ते ही जब मीडिया टीम मौके की स्थिति का जायजा लेने मझगवां ओपन वेयरहाउस पहुंची, तो आरोपी मैनेजर मौके से नदारद हो गए। बताया जा रहा है कि मीडिया के पहुंचते ही आनन-फानन में खराब धान, भीगी बोरियों और तिरपालों को हटाने तथा साक्ष्यों को छिपाने का काम शुरू कर दिया गया।प्रशासनिक निगरानी पर उठे गंभीर सवालसरकारी संरक्षण और निगरानी में रखी गई किसानों की उपज का इस तरह बर्बाद होना कई बड़े सवाल खड़े करता है:बारिश से बचाव के लिए पूर्व में तिरपाल व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए?इस बड़ी लापरवाही और शासन को हुए आर्थिक नुकसान की जिम्मेदारी किसकी तय होगी?
क्षेत्रीय नागरिकों और किसानों ने मांग की है कि प्रशासन व संबंधित विभाग तत्काल मौके का निरीक्षण कर नुकसान का सही आकलन करे और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व वेयरहाउस प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई करे

