जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख का मशरूका जब्त
कटनी। जिले में अवैध गतिविधियों एवं जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम पौंड़ी-वाह के जंगल में दबिश देकर ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे 6 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके से नकद राशि और तीन दुपहिया वाहनों सहित करीब 2 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।मुखबिर की सूचना पर घेराबंदीपुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी हेडक्वार्टर रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी रख रही थी। 19 सितंबर को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि पौंड़ी-वाह के जंगल में कुछ लोग बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक होते ही बड़वारा पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी कर जुआ फड़ पर अचानक दबिश दी, जिससे जुआरियों में हड़कंप मच गया।
ये आरोपी हुए गिरफ्तारपुलिस ने मौके से 6 आरोपियों को पकड़ा, जिनकी पहचान इस प्रकार हुई है:
रामबिलास निषाद (38 वर्ष)
विशाल निषाद (23 वर्ष)
विकास बंशल (21 वर्ष)
प्रिंस उर्फ पलक वंशकार (32 वर्ष)
रुस्तम सलीम खान (26 वर्ष)
दीपक सोनी (27 वर्ष)
पकड़े गए सभी आरोपी कटनी जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं।2 लाख का मशरूका जब्त, जुआ एक्ट में मामला दर्जतलाशी के दौरान पुलिस ने जुआ फड़ और आरोपियों के पास से नकद राशि, एक मोटरसाइकिल और दो स्कूटी जब्त कीं। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सराहनीय भूमिकाइस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक महेश प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक नितेश डोंगरे, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, गौरीशंकर राजपूत, बृजलाल प्रजापति तथा ग्राम रक्षा समिति सदस्य कमलेश निषाद की प्रमुख भूमिका रही।

