बरगवां के दो स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 युवक और 10 युवतियां हिरासत में, मची अफरा-तफरी
कटनी। रंगनाथ थाना क्षेत्र के बरगवां स्थित स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियों की लगातार मिल रही शिकायतों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने दो स्पा सेंटरों पर एक साथ दबिश देकर मौके से 5 युवकों और 10 युवतियों को हिरासत में लिया है। सभी को पूछताछ के लिए महिला थाने लाया गया है।अचानक दबिश से हड़कंपपुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के निर्देशन एवं डीएसपी शिवा पाठक के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बरगवां स्थित नेचुरल स्पा सेंटर और आवा स्पा सेंटर पर औचक छापा मारा। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से स्पा सेंटर संचालकों और वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

अचानक दबिश से हड़कंपपुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के निर्देशन एवं डीएसपी शिवा पाठक के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बरगवां स्थित नेचुरल स्पा सेंटर और आवा स्पा सेंटर पर औचक छापा मारा। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से स्पा सेंटर संचालकों और वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।आपत्तिजनक सामग्री बरामद, जांच जारीकार्रवाई के दौरान नेचुरल स्पा सेंटर से 5 युवकों और 10 युवतियों को पकड़ा गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। हालांकि, बरामद सामग्री की प्रकृति और संदिग्धों की संलिप्तता को लेकर पुलिस गहराई से जांच कर रही है।
शिकायतों के बाद हुई कार्रवाईअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने बताया कि क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों को लेकर लंबे समय से अनैतिक और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। प्राथमिक जांच और शिकायतों की पुष्टि के बाद यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ कर रही है और स्पा सेंटरों के संचालन से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया जाएगा

