कटनी में रेत माफिया पर ताबड़तोड़ एक्शन!

अवैध रेत परिवहन पर जिला स्तरीय टास्क फोर्स का सख्त एक्शन; तड़के हुई कार्रवाई में 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कटनी। जिले में गैरकानूनी खुदाई और परिवहन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का पालन करते हुए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशों के तहत शनिवार सुबह जिला स्तर की टास्क फोर्स ने कठोर कार्रवाई की। इससे अवैध खनिज कारोबारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। योजना बनाकर की गई छापेमारी में प्रशासनिक समूह को मुखबिरों से रात के समय अवैध रेत परिवहन की जानकारी प्राप्त हुई। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टास्क फोर्स ने शनिवार की सुबह तीन से चार बजे के बीच जिले के विभिन्न संवेदनशील रास्तों पर गहन जांच अभियान चलाया। जांच में बिना वैध ‘पिट पास’ के रेत का परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा गया। खरेंटा ग्राम-: यहाँ पर दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। देवरी क्षेत्र-: यहां पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टीम ने घेराबंदी करके जब्त किया। जब्त की गई तीनों गाड़ियों को सुरक्षा के लिहाज से पुलिस थाना बड़वारा की निगरानी में रखा गया है। संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। निरंतर जारी रहेगी कार्रवाई जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिज माफियाओं के खिलाफ यह मुहिम निरंतर चलती रहेगी। टास्क फोर्स समिति जिले के विभिन्न स्थानों पर लगातार सक्रिय है और भविष्य में भी इसी प्रकार की आकस्मिक कार्रवाइयाँ होती रहेंगी। इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस थाना प्रभारी बड़बारा श्री कृष्ण कुमार पटेल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!