आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम, सुबह 11 बजे जारी होगा रिजल्ट, पढ़े खबर कैसे देख सकेंगे रिजल्ट
कटनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को समत्व भवन, भोपाल से 2026 की एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं और पूर्व प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.) की मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषणा करेंगे। यह परिणाम 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने छात्रों की सहूलियत के लिए विभिन्न वेबसाइटों पर परिणाम देखने की व्यवस्था की है। इसके अतिरिक्त, छात्र-छात्राएं अपने मोबाइल ऐप और डिजिलॉकर के जरिए अपने परीक्षा परिणाम की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
विद्यार्थी इन वेबसाइटों पर देख सकेंगे परीक्षा परिणाम
-https://mpbse.mponline.gov.in
-https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers
-https://www.jagranjosh.com
-https://education.indianexpress.com
-https://www.fastresult.in
-https://www.hindustantimes.com/education www.livehindustan.com
-https://toi.in/mpbseresult_class12 https://toi.in/mpbseresult class10
