कटनी जिले के पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को गुंडों और अपराधियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी दिशा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया और नगर पुलिस अधीक्षक neha पच्चीसिया के मार्गदर्शन में 12 दिसंबर 2025 को चौकी प्रभारी बिलहरी उपनिरीक्षक सुयश पाण्डेय को एक मुखबिर से जानकारी प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति ग्राम जालासूर तिराहे और नैगवा रोड पर बका दिखाकर लोगों में आतंक फैला रहे हैं। इस सूचना की पुष्टि करने के लिए बिलहरी पुलिस को मौके पर भेजा गया, जहां पुलिस को देखते ही ये लोग भागने लगे। फिर पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान, इन व्यक्तियों ने अपने नाम मोहम्मद परवेज, पिता बुलेट, उम्र 31 वर्ष और बबलू कुमार साह, पिता अशोक साह, उम्र 38 वर्ष, दोनों ग्राम लक्ष्मीपुर थाना बरारी, जिला कटिहार, बिहार के निवासी बताए। बताया गया कि उनका वर्तमान पता इंडिया होटल के पीछे, सरकारी हाई स्कूल के पास कुठला थाना, कुठला, जिला कटनी है। आरोपियों के पास रखे हथियार के बारे में कोई लाइसेंस न होने की बात सामने आई। आरोपियों का कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय पाया गया, जिससे मौके पर अवैध बका जब्त कर लिया गया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। सराहनीय भूमिका निभाने वालों में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय, प्रधान रक्षक 437 व्यास गुप्ता, प्रधान आरक्षक 654 भरत विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक 182 संतोष प्रजापति, आरक्षक 568 लव कुमार उपाध्याय, आरक्षक 632 विकास कुमार, आरक्षक 708 संदीप भलावी और सैनिक 106 धनेंद्र त्रिपाठी शामिल हैं।
