latest katni news today इंद्र नगर में एक वेयरहाउस के पास बाउंड्री दीवार को तोड़ने का मामला सामने आया है। प्रेम शंकर राय ने बताया कि उनके स्टाफ ने उन्हें सूचित किया कि उनकी बाउंड्री दीवार तोड़ दी गई है। तोड़ने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह उनकी जमीन है। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने जिला कलेक्टर, जिला एस पी, मुख्यमंत्री और कमिश्नर से शिकायत की है।
उन्होंने न्याय की मांग की है और आरोप लगाया है कि बाउंड्री तोड़ने से पूर्व उन्हें कोई नोटिस या सूचना नहीं दी गई थी। आवेदक प्रेम शंकर राय, पिता धनी राम राय, जय प्रकाश वार्ड कटनी का निवासी है और वह सहखाता धारक मालिक है। उन्होंने राजस्व अभिलेख में अपना नाम दर्ज होने का उल्लेख किया है और खसरा वर्ष 2025/2026 की प्रति संलग्न की है।
शिकायत पत्र में यह भी लिखा गया है कि अनावेदक ने ग्राम मझगवा की भूमि खसरा नंबर 467,470 पर बनी बाउंड्री दीवार पर अवैध कब्जा कर उसे तोड़ दिया है, जो पूरी तरह से अवैध और गैरकानूनी है। आवेदक ने अपने आवेदन में कहा कि अनावेदक द्वारा उनकी भूमि पर बने मजदूर क्वार्टर के पास से आने-जाने का रास्ता अवैध रूप से तार लगाकर बंद कर दिया गया है। आवेदक ने की है कि ग्राम मझगवा खसरा नंबर 467,470 पर बने अवैध कब्जे को हटाने की कृपा करें।
