बड़वारा (कटनी) | मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोहनिया बस स्टैंड के समीप एक अत्यंत सनसनीखेज और गंभीर वारदात सामने आई है। राजनीतिक रंजिश और पुरानी खुन्नस के चलते क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता राघवेंद्र सिंह पर गांव के ही तीन दबंगों ने एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए हत्या करने की नीयत से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया।अचानक हुए इस प्राणघातक हमले में राघवेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वारदात के बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बड़वारा ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कटनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बड़वारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अनुसूचित जाति/जनजाति निवारण अधिनियम (SC/ST Act) की संगीन धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

बस स्टैंड के पास घेरा, गाली-गलौज के बाद धारदार हथियारों से वारपुलिस से प्राप्त आधिकारिक जानकारी एवं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीड़ित राघवेंद्र सिंह (26 वर्ष), पिता स्वर्गीय कुशाल सिंह (निवासी रोहनिया) 04 अगस्त की सुबह करीब 09:30 बजे अपने मित्र कुलदीप सोनी के घर गए हुए थे और बस स्टैंड के समीप अमित सोनी के मकान के पास मौजूद थे।इसी दौरान पूर्व से घात लगाए बैठे गांव के ही आरोपी रामकिशोर कचेर, प्रदीप कचेर और नंदनी कचेर ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने पहले जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मां-बहन की अश्लील व गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। जब राघवेंद्र ने इसका विरोध किया, तो विवाद काफी बढ़ गया। इसके बाद आरोपियों ने एक राय होकर हत्या करने के इरादे से धारदार हथियारों से उन पर अचानक हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले में राघवेंद्र सिंह लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर पड़े।
बड़वारा CHC में प्राथमिक उपचार के बाद कटनी अस्पताल में भर्तीलहूलुहान अवस्था में राघवेंद्र को देखकर मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और सहयोगियों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत बड़वारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया।अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया, जिसके बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए कटनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।बड़वारा पुलिस की सख्त कार्रवाई: BNS और SC/ST Act की धाराओं में मामला दर्जघटना की खबर मिलते ही बड़वारा थाना पुलिस बल तुरंत मौके पर और अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने पीड़ित के बयानों और मौके के साक्ष्यों के आधार पर नामजद तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा SC/ST Act की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है:
अपराध क्रमांक: 441/2026दर्ज धाराएं:धारा 109(1) BNS – हत्या का प्रयास (Attempt to Murder)धारा 296(b) BNS – सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज व अश्लील कृत्यधारा 3(5) BNS – समान उद्देश्य से मिलकर (एक राय होकर) अपराध को अंजाम देना SC/ST Act: धारा 3(1)(द), 3(2)(ध) एवं 3(2)(v) के तहत संगीन मामले दर्ज
समर्थकों में भारी आक्रोश, पुलिस प्रशासन अलर्ट परएक सक्रिय समाजसेवी और प्रमुख कांग्रेस नेता पर दिनदहाड़े हुए इस जानलेवा हमले की खबर आग की तरह फैलते ही बड़वारा, रोहनिया और आसपास के ग्रामीण इलाकों में समर्थकों व स्थानीय निवासियों की भारी भीड़ जमा हो गई। मामले में राजनीतिक रंजिश का एंगल सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।अप्रिय घटना से निपटने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है। बड़वारा पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
