कटनी (बड़वारा) | जिले में खाद संकट का फायदा उठाकर कालाबाजारी करने वाले मुनाफाखोरों के खिलाफ पुलिस और कृषि विभाग ने मोर्चा खोल दिया है। बड़वारा थाना पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम परसेल में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से डंप किया गया उर्वरक और बायोजाइम का भारी स्टॉक बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यापारी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।वरिष्ठ कृषि अधिकारी की तत्परता से हुई छापामारी जानकारी के मुताबिक, बड़वारा के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रामअवतार दांगी को ग्राम परसेल में अवैध रूप से उर्वरक भंडारण की गुप्त सूचना मिली थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कृषि विभाग की टीम ने बड़वारा पुलिस के साथ मिलकर परसेल स्थित व्यापारी विपिन कुमार असाटी के ठिकाने पर अचानक दबिश दी।जांच के दौरान जब व्यापारी से खाद की बिक्री और भंडारण से जुड़े लाइसेंस व वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका।बरामद सामग्री की सूचीमौके से पुलिस ने बिना किसी वैध परमिट के रखी गई रासायनिक और जैविक खाद का जखीरा जब्त किया:यूरिया: 11 बोरीडीएपी (DAP): 3 बोरीश्रीराम जैविक खाद: 250 किग्रा (10 किग्रा के 25 डिब्बे)बायोजाइम: 192 किग्रा (6 किग्रा के 32 पैकेट)बायोएंजाइम: 100 किग्रा (5 किग्रा के 20 पैकेट)व्यापारी पर कसा शिकंजा (धारा 3/7 के तहत केस दर्ज)बिना लाइसेंस खाद का भंडारण करने पर बड़वारा पुलिस ने आरोपी विपिन कुमार असाटी (पिता नोने लाल असाटी) के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) की धारा 3/7 के तहत अपराध क्रमांक 464/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पूरा स्टॉक जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।प्रशासन की चेतावनी: “किसानों के हक पर डाका डालने वाले और अवैध भंडारण करने वाले कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।”
