कटनी पुलिस का बड़ा एक्शन, 43 अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई

अवैध शराब की बिक्री और उत्पादन की शिकायत करने के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया

कटनी
पुलिस का बड़ा कदम, 43 अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्यवाही “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत कटनी पुलिस ने 43 अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई की

कटनी
– जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री को प्रभावी रूप से नियंत्रित करने के लिए कटनी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान”ऑपरेशन शिकंजा के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई है।

पुलिस
अधीक्षक श्री अभियान विश्वकर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 43 मामलों में 43 अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इस
कार्रवाई के दौरान, आरोपियों से लगभग 75,000/- रुपये की कीमत वाली 37 लीटर अवैध देशी/विदेशी शराब तथा 49 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है।
इस
कार्रवाई से जुड़े आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए जा रहे हैं और वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

कटनी
पुलिस आम जनता से अनुरोध करती है कि यदि किसी स्थान पर अवैध शराब का निर्माण या बिक्री की सूचना प्राप्त हो, तो कृपया तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 7587615946 पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!