300 पानी टंकियां बांटकर बचाई जा रही बेजुबानों की जान 

कटनी। तीव्र गर्मी के बीच जानवरों और पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए कटनी ब्लड डोनर एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा चलाए जा रहे “जल सेवा अभियान” के तहत एक प्रशंसनीय जनहित कार्य किया गया है। यह संस्था कई वर्षों से सामाजिक सेवा के कार्यों को जारी रखते हुए इस वर्ष भी शहर में फ्री पानी की टंकियों का वितरण कर रही है।

इस
अभियान के पहले चरण में 300 से ज्यादा 20 लीटर क्षमता वाली सीमेंट की पानी की टंकियों का वितरण किया गया। ये टंकियां शहर के विभिन्न वार्डों, कॉलोनियों, मोहल्लों, चौराहों और गलियों में मूक पशुओं के लिए रखी जा रही हैं, ताकि उन तक तेज गर्मी में आसानी से पानी पहुँच सके। बाकी टंकियों का वितरण दूसरे चरण में किया जाएगा।

कार्यक्रम
की शुरुआत संस्था की महिला विंग द्वारा माता सरस्वती और गौ माता की पूजा से हुई, जिसके बाद सेवा कार्य का औपचारिक आरंभ किया गया। पहले से रजिस्ट्रेशन करा चुके नागरिकों को बरगवां रोड पर आई लव सेल्फी प्वाइंट के सामने स्थापित केंद्र से टंकियों का वितरण किया गया।

इस
अवसर पर शहर की कई सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी भी शामिल हुए और उन्होंने इस सेवा में सहयोग करते हुए टंकियों का वितरण किया। सभी ने संस्था के इस प्रयास की प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

संस्था
ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस पुण्य कार्य में भाग लें और अपने घर या मोहल्ले के बाहर टंकी रखकर मूक जानवरों को पानी उपलब्ध कराएं। इच्छुक नागरिकों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिसके जरिये टंकी मुहैया कराई जाएगी। साथ ही जानकारी के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

संस्था
के अध्यक्ष टीनू सचदेवा जी ने बताया कि यह सेवा कार्य निरंतर चलाया जा रहा है और समाज के सहयोग से इसे और बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से आग्रह किया कि टंकी प्राप्त करने के बाद उसे साफ रखें और समय-समय पर पानी भरते रहें, ताकि यह सेवा केवल गर्मी तक सीमित न रहकर पूरे साल जारी बनी रहे।

यह
पहल न केवल मूक जानवरों और पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देती है, बल्कि समाज को मानवता और जीवों की सहायता के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करती है। एक छोटा सा प्रयास किसी मूक प्राणी के जीवन को बचा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!