बेलगाम शराब ठेकेदारों पर कब कसेगा कानूनी शिकंजा?
आबकारी विभाग की मिलीभगत से चल रहा अवैध कारोबार
कटनी में अवैध शराब बिक्री का खेल, ठेकेदार की गुंडागर्दी
कटनी/खिरहनी: दुर्गा चौक पर स्थित एक शराब की दुकान में गुंडों के डर से ग्राहकों को अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही है। इसके अलावा, ठेकेदार एक सुनियोजित तरीके से अवैध शराब की बिक्री हेतु नापाक गतिविधियों की योजना बना रहा है।

सूत्रों के अनुसार, ठेकेदार अवैध कारोबार को संचालित करने के लिए काफी बड़ी राशि पगड़ी के तौर पर जमा करवा रहा है। आरोप है कि आबकारी विभाग की सहायता से यह अवैध कारोबार जारी है। शराब की दुकान पर न तो कोई मूल्य सूची है और न ही ग्राहकों को बिल प्रदान किया जा रहा है।
लोगों से बिना किसी डर के लूटपाट की जा रही है, जबकि प्रशासन गहरी नींद में है। उच्च अधिकारियों से यह आग्रह किया जा रहा है कि वे जनता के हित में शराब दुकान संचालक के खिलाफ कठोर कदम उठाएं।
