रोपियों से 8 गैस सिलेण्डर जब्त
सिलेण्डर चोरी करने वाले आरोपीयो शासकीय विद्यालयों से गैस को बड़वारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया कि 16 जनवरी 2026 को फरियादी श्रीमति राधा रैदास पति सुनील कुमार रैदास उम्र 48 साल निवासी गुरुनानक वार्ड सब्जी मंडी के पास थाना कोतवाली हाल प्राथमिक शाला अमाड़ी के स्कूल से गैस सिलेण्डर चोरी होने की रिपोर्ट पर अपराध क्र.30/26 धारा 331 (4), 305 एबीएन एस पंजीबद्द किया गया था। एवं 18 मार्च 2026 को संतोष सिहं पिता दुर्जन सिंह बरकड़े उम्र 53 के साल माध्यमिक शाला पौड़ी में उपस्थित होकर रिपोर्ट लेख कराया कि शासकीय रसोई से 02 नग गैस सिलेण्डर चोरी हो गये है। पुलिस ने अपराध क्र.163/26 धारा
राय पिता डोरीलाल राय उम्र 38 साल शासकीय माध्यमिक शाला भजिया द्वारा रिपोर्ट लेख कराया कि विद्यालय के शासकीय रसोई से 05 नग गैस सिलेण्ड चोरी हो जाने की रिपोर्ट पर थाना बड़वारा में अपराध क्र. 167/26 धारा 331 (4), 305ए बीएनएस पंजीबद्ध किया गया। उक्त तीनो घटनाओं में चोरी गये गैस सिलेण्डर चोरो की पता तलास कर गिरफ्तार करने हेतु पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने द्वारा थाना प्रभारी बड़वारा उनि केके पटेल को निर्देशित किया। थाना प्रभारी बड़वारा
द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया, जो टीम द्वारा लगातार कड़ी मेहनत एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गैस सिलेण्डर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर आरोपीगणों मनोज कुमार उर्फ मन्नू यादव पिता बहोरीलाल यादव उम्र 35 साल निवासी ग्राम भजिया हाल रोशन नगर थाना एनकेजे जिला कटनी एवं दीपक कुशवाहा पिता स्व. भगवानदास कुशवाहा उम्र 24 साल निवासी खिरहनी लाल टोपी रास्ता थाना एनकेजे कटनी स्थाई ग्राम खदीया थाना मझौली जिला जबलपुर को गिरफ्तार किया गया आरोपीगणों
द्वारा अपने कथन में बताया कि वह रात्रि में ऑटो क्र. एमपी 21 आर 1639 से विभिन्न स्थानो से गैस सिलेण्डर चोरी करते थे। घटना में संलिप्त अपचारी बालक को अभिरक्षा लिया गया है। उक्त आरोपीगणों से चोरी गये कुल 08 गैस सिलेण्डर कीमती 25,000/- रुपये के बरादम किये गये। एवं घटना में प्रयुक्त वाहन ऑटो क्र.एमपी 21 आर 1639 भी जप्त की गई। गिरप्तार आरोपीगणों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया एवं विधि विरुद्ध अपचारी बालक को माननीय किशोर न्यायालय कटनी में पेश किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि केके पटेल, उनि व्ही एस जायसवाल, सउनि सतेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक नितेश डोंगरे, सायबर सेल से आरक्षक अमित श्रीपाल, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, आरक्षक सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, आरक्षक बृजलाल प्रजापति एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्य कमलेश निषाद की भूमिका रही।
