बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसाड़ी में अवैध रुप से रेत परिवहन करते पाये जाने पर 04 डंफरो को पुलिस ने जप्त कर लिया है। बुधवार को ग्राम ग्राम बसाड़ी में रेत से भरे चार डंफर क्र. एमपी 21 जी 0960, एमपी 21 जी 0775, एमपी 21 जी 2886 एवं एमपी 21जी 1337 जिसमें रेत भरी हुई थी।

डंफर ड्राईवरों से रेत के संबंध मे पूछताछ किया गया एवं चालको नें अपने नाम मुकेश कुमार यादव पिता किशन लाल यादव उम्र 35 साल निवासी ग्राम बसाड़ी थाना बड़वारा, राजेश केवट पिता पल्लू केवट उम्र 38 साल निवासी ग्राम बसाड़ी थाना बड़वारा, गुरूशरण यादव पिता रामशरण यादव उम्र 23 साल निवासी ग्राम बगैहा थाना बरही एवं सुभाष पटेल पिता प्रहलाद पटेल उम्र 31 साल निवासी ग्राम बसाड़ी थाना बड़वारा जिला कटनी का होना बताये। मौके पर गाड़ी चलाने का लायसेंश एवं डंफरो में भरी रेत के दस्तावेज मांगने पर पेश नहीं किये जो रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर समक्ष गवाहान चारो डंफर रेत से भरे हुए जप्त कर थाना परिसर में खड़े कराया गया। चारो डंफरो पर अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध धारा 106 बी.एन.एस.एस. के तहत कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी उनि केके पटेल, उनि व्हीएस जायसवाल, सउनि रामनाथ साकेत, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत एवं आरक्षक बृजलाल प्रजापति की भूमिका रही।
