badwara news today बड़वारा के झरेला में संचालित बिड़ला प्लांट में 14 वर्षो से फंसी है महिला की भूमि, कलेक्ट्रेट पहुँच की शिकायत

जिले के बड़वारा तहसील स्थित झरेला (पटी) में पिछले 13 साल से बिड़ला व्हाइट सीमेंट प्लांट कार्य कर रहा है। इस प्लांट के स्थापित होने के बाद से क्षेत्र के कई किसानों की ज़मीन पर प्लांट प्रबंधन ने नियंत्रण स्थापित कर लिया। लेकिन इस कारण ग्रामीणों की भूमि छीनने से उन्हें खेती करने से वंचित कर दिया गया। क्षेत्र की निवासी महिला रेखा चौधरी, जिनकी भी ज़मीन प्लांट में चली गई, वह पिछले 14 वर्षों से कलेक्टर और एसपी तहसील में अपनी ज़मीन वापस पाने के लिए शिकायतें कर रही हैं, लेकिन उन्हें उनकी ज़मीन अभी तक नहीं मिली। महिला ने कहा कि जब उन्होंने विरोध किया, तो प्लांट प्रबंधन उनके घर पर पुलिस भेजता है और ग्रामीणों को परेशान करता है। महिला ने एक बार फिर कलेक्ट्रेट का दौरा किया और न्याय की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!