कटनी- कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित जिला अस्पताल के परिसर के सामने, कर्मचारी आवास कालोनी में रहने वाली एक स्टाफ नर्स के घर में दिन के समय चोरी की घटना ने हलचल मचा दी। सूत्रों के अनुसार, कल्पना सेन नाम की स्टाफ नर्स, जो सुबह 9 बजे जिला अस्पताल में अपनी ड्यूटी पर गई थीं, जब वापस लौटीं तो उन्होंने देखा कि उनकी अलमारी खुली हुई है। इस अलमारी में रखे हुए 10 हजार रुपए नकद, नाक-कान के जोड़े, मंगलसूत्र, और कमरबंद सहित लगभग 5 लाख रुपए के आभूषण चोरों द्वारा चुराए जा चुके थे। घटना के बारे में सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा आसपास स्थित सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
