कटनी दुर्घटना: जानकारी के अनुसार, भरदा बरखेड़ा में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पुलिस की गाड़ी ने एक बुजुर्ग आदमी को टक्कर मार दी। इस घटना में किशोरी उर्फ शानू राजपाल (55 वर्ष), जो भरदा बरखेड़ा का निवासी है, गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह दुर्घटना सीधे बहोरीबंद थाने के वाहन से हुई है। बताया गया है कि घटना के वक्त गाड़ी में टीआई खुद मौजूद थे। टक्कर के तुरंत बाद, बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने उन्हें स्लीमनाबाद अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद गांव वालों के बीच भारी नाराजगी देखी गई। लोग मौके पर जाम लगा दिए और संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग करने पर अड़े हुए हैं।
स्थल पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है और मामले की जांच चल रही है।
