कटनी आगामी डॉ अंबेडकर जयंती एवं ज्योतिबा फुले जी जयंती को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने मीटिंग का आयोजन किया 14अप्रैल 2026 एवं 11 अप्रैल 2026 जिसमें विस्तार से चर्चा की गई कि किस-किस तारीख को जिले के किन-किन स्थानों में महापुरुषों की जयंती मनाई जानी है। सभी साथियों ने अपनी राय बारी-बारी दी। सभी साथियों को विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया गया की बहुत जल्द तारीख तय कर कार्यक्रम रखा जाएगा। इस मौके पर भीम आर्मी उपाध्यक्ष जय सूर्यवंशी, कोषाध्यक्ष नागेंद्र अहिरवार, प्रीतम चौधरी, साजन दस, सुनिल, रोहित, रामखिलवन, करन, अनुज, धनेंद्र, राजा, रोहित चौधरी, दीपक, गुड्डू, आदि लोगों की मौजूदगी रही।
