dhimarkheda news today थाना ढीमरखेड़ा पुलिस को 03 गंभीर मामले में 8 सालों से फरार स्थायी वारंटी को भीलवाड़ा राजस्थान से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुईं

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया तथा अनुविभागीय अधिकारी महोदय स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद और थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा के सहयोग से 02/02/2026 को थाना स्लीमनाबाद और थाना ढीमरखेड़ा पुलिस ने माननीय न्यायालय कटनी के प्र.क्रं. 144/2018 धारा 366, 376 IPC, प्र.क्रं. 170/2016 धारा 395, 397 IPC, 25 आर्म्स एक्ट, प्र.क्रं. 169/2016 धारा 395, 397 IPC, तथा प्र.क्रं. 4668/2016 धारा 294, 323, 506, 427, 34 IPC से संबंधित 8 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी किस्सू उर्फ रामकिशोर काछी, पिता जैनीलाल काछी, जो कि 33 वर्ष के हैं और ग्राम अतरसुमा थाना ढीमरखेड़ा जिला कटनी के निवासी हैं तथा वर्तमान में पटेल नगर थाना प्रतापनगर भीलवाड़ा राजस्थान में रहते हैं, को पकड़ने में सफलता हासिल की। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी स्लीमनाबाद सुदेश कुमार, थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे, एएसआई विजेंद्र तिवारी, प्रआर 509 प्रेम शंकर पटेल, आर 702 अचल सिंह, और साइबर सेल से आर 626 अजय साकेत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!