कटनी।बरही थाना क्षेत्र में सरकारी उचित मूल्य की दुकान लुरमी से सरकारी गेहूं की चोरी के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के आदेश पर चोरी के मामलों में सख़्त कार्रवाई करते हुए बरही पुलिस ने सरकारी गेहूं चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़ श्री वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी बरही निरी अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में ग्राम लुरमी स्थित सरकारी उचित मूल्य दुकान में हुई चोरी का खुलासा किया गया।
मैं, प्रार्थीया राकेश्वकी राय पत्नी श्री रामेश्वर राय, 49 वर्ष की हूँ और ग्राम लुरमी, थाना बरही, जिला कटनी की निवासी हूँ। ग्राम लुरमी में सरकारी उचित मूल्य की दुकान का संचालन श्री गणेशाय नमः स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जाता है, जिसकी मैं अध्यक्ष हूँ। सचिव द्रोपती विश्वकर्मा हैं और अन्य सदस्य कपसी विश्वकर्मा, दुर्गा विश्वकर्मा, शुभा विश्वकर्मा, गोमती विश्वकर्मा, भूरी विश्वकर्मा, गोरी बाई विश्वकर्मा, राम बाई विश्वकर्मा और मधू विश्वकर्मा हैं। उक्त दुकान के माध्यम से गरीबों को गेहूं और चावल की भारी बोरियाँ सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाती हैं, जिसे 25/1/2026 को दुकान में रख कर ताला लगा दिया गया था। चाबी मेरे पास थी। 26/1/2026 को मैंने दुकान नहीं खोली और रात 11:00 बजे दुकान को चेक किया, सब ठीक था। 27/01/2026 की सुबह 09:00 बजे गाँव के नीलू विश्वकर्मा ने बताया कि सुसाईटी की खिड़की की रॉड टूटी हुई है, तब मैं और समूह की महिलाएं जाकर देखा कि खिड़की की रॉड टूटी है। कोई अनजान व्यक्तियों ने उक्त सरकारी उचित मूल्य दुकान में रखी लगभग 140 बोरियों गेहूँ को दुकान के चैनल गेट और खिड़की की रॉड तोड़कर चोरी कर लिया है। इससे पहले, 7/1/2026 की रात को दुकान में रखे 80 बोरी गेहूं और चावल की चोरी हो गई थी। कुल 89 क्विंटल गेहूं और 28 क्विंटल चावल, यानी 117 क्विंटल अनाज चोरी किया गया। मैं गाँव में इसकी तलाश करती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला, इसलिए घटना की रिपोर्ट कर रही हूँ। कृपया कार्रवाई करें। जांच में, पहले दृष्टया अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 102/2026 धारा 331(3), 305 (E) बी एन एस के तहत मामला दर्ज किया गया और विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बरही अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया:
- प्रदीप कचेर पिता रामकिशोर कचेर, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम रोहनिया, थाना बड़वारा, जिला कटनी, मध्यप्रदेश
- लाल गोविंद उर्फ लाले कुशवाहा पिता कमल कुमार कुशवाहा, उम्र 22 वर्ष, निवासी मझगवा, थाना बड़वारा, जिला कटनी, मध्यप्रदेश
- ताहिर अंसारी पिता मो इस्माइल अंसारी, उम्र 26 वर्ष, निवासी भूडसा, थाना बड़वारा, जिला कटनी, मध्यप्रदेश
- मुकेश कुमार रजक, जिनके पिता का नाम हजारी लाल रजक है, 33 वर्ष के हैं और भूडसा, थाना बड़वारा, जिला कटनी के निवासी हैं।
- एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में चारों संदिग्धों ने चोरी करने की बात स्वीकार की। उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना में अन्य तीन संदिग्ध, रोशन सिंह, गगन सिंह, और राघवेंद्र सिंह शामिल हैं, जो वर्तमान में पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने चुराया गया गेहूं बरामद कर लिया है और घटना में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी, जिसका नंबर MP54ZA6724 है, को भी जब्त किया गया है।
मुख्य भूमिका – इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बरही निरीक्षण अरविंद कुमार चौबे, उप निरीक्षक विनोद कांत सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजेश कोरी, प्र आर अतुल तिवारी, आर विवेक श्रीवास्तव, और आर विवेक यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बरही पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल गिरा है और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा के प्रति पुलिस की सजगता स्पष्ट दिखाई दी है।
