jabalpur news today माढ़ोताल के ग्रीन सिटी में चल रहे देह व्यापार छापा, महिला टीआई सहित पुलिस की टीम ने मारा छापा

जबलपुर। माढ़ोताल थाने की पुलिस ने ग्रीन सिटी स्थित एक निवास पर छापेमारी कर दो महिलाएं पकड़ी हैं, जिनमें से एक विदेशी नागरिक है। हालांकि, मुख्य आरोपी पुलिस की नजरों से बचकर भागने में सफल रहा। पुलिस को एक गुप्तसूत्र से सूचना मिली थी कि बाबा टोला (हनुमानताल) निवासी शिवा चौधरी विदेशी महिलाओं को ग्रीन सिटी के एक घर में बुलाकर अनुचित गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। सूचना की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुए, माढ़ोताल थाने की पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया और बताई गई जगह पर अचानक छापेमारी की।

सीएसपी आशीष जैन को एक गुप्तसूत्र ने सूचित किया था कि ग्रीन सिटी के एक घर में जहां कुछ व्यक्तियों ने किराया लिया है, वहां कुछ अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं और कई लोग आपत्तिजनक कार्यों के लिए वहां आते हैं। हर बार वहां आने वाले लोग किसी न किसी महिला या लड़की को अपने साथ लाते हैं।

एसपी संपत उपाध्याय के निर्देश पर सीएसपी आशीष जैन और महिला थानाअधिकारी पूर्वा चौरसिया की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए उज्बेकिस्तान की महिला को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसे दिल्ली के रास्ते हवाई मार्ग से या कभी-कभी ट्रेन से जबलपुर लाया गया था। महिला ने कहा कि 2011 में उसकी शादी हुई थी। पति की मृत्यु के बाद वह इस धंधे में शामिल हो गई।

महिला के अनुसार, 2023 में पति की मौत के बाद वह मुंबई आ गई और वहां दूसरी शादी की। इसी दौरान उसे दिल्ली के रहने वाली प्रिया कौर से सोशल मीडिया पर मित्रता हुई। महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी दोस्ती शिव चौधरी और उसकी पत्नी सुषमा चौधरी से हुई, जिसके बाद उसे ट्रेन से शुक्रवार को जबलपुर बुलाया गया।

पूछताछ के दौरान महिला ने कहा कि जब शिव चौधरी से दोस्ती हुई, तब उसने उसे देह व्यापार में अच्छी रकम कमाने का आश्वासन दिया और जबलपुर बुलाया। पुलिस ने विदेशी महिला के साथ सुषमा चौधरी को भी हिरासत में लिया है, हालांकि उसका पति शिव चौधरी, जिसने ग्रीन सिटी में 15 दिन पहले ही मकान किराए पर लिया था, फरार है।छापेमारी के समय, पुलिस ने स्थान से मुख्य संदिग्ध शिवा चौधरी की पत्नी और एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया। सीएसपी आशीष जैन ने जानकारी दी कि पूछताछ के दौरान यह पता चला कि इस आवास में काफी समय से वेश्यावृत्ति का अवैध धंधा संचालित हो रहा था। पुलिस की कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी शिवा चौधरी मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है और संभावित ठिकानों पर छापे मारे जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्दी ही उसे भी जेल भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!