barhi news जंगल में जुए का खेल खत्म अड्डा ध्वस्त पुलिस की बड़ी रेड पर 1.13 लाख नकद व 18 बाइक जब्त 8 जुआरी गिरफ्तार

कटनी।। अवैध जुए के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बरही पुलिस ने एक महत्वपूर्ण और प्रभावी कदम उठाते हुए जुए के संगठित ठिकाने का पर्दाफाश किया है। ग्राम करौंदी कला के निकट जंगल क्षेत्र में चल रहे जुआ फड़ पर छापामारी कर पुलिस ने 8 जुआरियों को मौके पर पकड़ लिया है। इस कार्यवाई के दौरान पुलिस ने 1,13,800 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, 08 मोबाइल फोन और 18 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं, जिनमें से 12 बिना मालिक की मोटरसाइकिलें धारा 25 पुलिस एक्ट के तहत ज़ब्त की गई हैं। बरही निरीक्षक अरविंद चौबे के नेतृत्व वाली विशेष टीम ने मुखबिर द्वारा दी गई सही सूचना पर तुरंत कार्य करते हुए जुआ फड़ को घेर लिया और पकड़ा। छापेमारी के दौरान जुआरी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस की तत्परता के कारण सभी 08 आरोपियों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में सतीश सोनी पिता संतोष सोनी उम्र 32 साल निवासी वार्ड नंबर 10 बरही, जितेंद्र गुप्ता पिता संतोष गुप्ता उम्र 40 साल निवासी वार्ड नंबर 2 बरही, राम जी ताम्रकार पिता स्वर्गीय रामनरेश ताम्रकार उम्र 40 साल निवासी वार्ड नंबर 08 बरही, राकेश जयसवाल पिता मनीराम जायसवाल उम्र 34 साल निवासी छोटी करौंदी थाना बरही, शेख राजा पिता शेख रमजान उम्र 22 साल निवासी आजाद चौक विजयराघवगढ़, आशीष सोनी पिता स्वर्गीय राम किशोर सोनी उम्र 45 साल निवासी सोनी मोहल्ला बरही, धनेंद्र द्विवेदी पिता शिवकुमार द्विवेदी उम्र 35 साल निवासी गैरतलाई थाना बरही, नफीस खान पिता इस्माइल खान उम्र 30 साल निवासी बरही शामिल हैं, जो सभी अवैध जुए के खेल में शामिल पाए गए। पुलिस की जांच में यह भी पाया गया कि आरोपियों का जुए का संगठित खेल खेलने का पूर्व में रिकॉर्ड भी थाना बरही में दर्ज है। इसी आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट एवं धारा 112 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!