ढीमरखेड़ा पुलिस ने आयोजित की ग्राम चौपाल ग्रामीणों बताये सायबर क्राइम से बचने उपाय

कटनी- पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाक्टर संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में एस डी ओ पी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा सुरेश चौधरी तथा उनके साथीन ए एस आई विजेंद्र तिवारी, संतोष विश्वकर्मा और आरक्षक रंजीत, गंधर्व ने ग्राम ढीमरखेड़ा के माता मंदिर परिसर में पुरानी बस्ती के निवासियों की उपस्थिति में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। सभी ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा की गई और साइबर अपराधों से सुरक्षा के उपाय बताए गए। ग्रामीणों को साइबर से जुड़ी आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम की जानकारी दी गई और छोटे बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने के संबंध में सलाह दी गई। पुलिस की यह पहल सभी ग्रामीणों को बहुत पसंद आई है। अब पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यह विशेष पहल चलाई जा रही है जिसका लाभ कटनी जिले के समस्त गांवों को मिल रहा है। पुलिस की इस विशेष गतिविधि से सभी ग्रामीण जागरूक हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!