katni news ठेका समाप्त होने के बाद सक्रिय हुए रेत खनन माफिया, नदियों से निकाला जा रही अवैध रेत

ठेका समाप्त होने के पश्चात सक्रिय हुए रेत खनन माफिया, नदियों से निकाली जा रही गैरकानूनी रेत, एक सप्ताह के भीतर विजयराघवगढ़ पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ा कटनी। जिले में कंपनी द्वारा दी गई रेत और खनन के अनुबंध के समाप्त होने के बाद अब रेत खनन माफिया गतिविधियों में जुट गए हैं। छिपे तरीके से रेत का उत्खनन अभी भी जारी है। माफिया नदियों का सीना चीरते हुए रेत निकालने में लगे हुए हैं। विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अवैध रेत खनन को रोकने के उद्देश्य से विजयराघवगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई करती हुई नजर आ रही है। पिछले एक सप्ताह में विजयराघवगढ़ पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा अवैध रेत से भरी हुई ट्रैक्टर ट्रालियां जब्त की हैं।
कार्रवाई के बारे में जानकारी साझा करते हुए विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी रितेश शर्मा ने कहा कि ठेका समाप्त होने के बाद जारी अवैध रेत खनन पर नियंत्रण लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने विशेष निर्देश दिए हैं। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और विजयराघवगढ़ एसडीओपी वीरेंद्र धारवे के मार्गदर्शन में कार्रवाई की जा रही है। एक सप्ताह की अवधि में कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर ट्रालियों को जब्त किया गया है और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ खनिज नियमों के अनुसार कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!