katni newsथाना रंगनाथ के बाहर देर रात वाहन चेकिंग

कटनी जिले के रंगनाथ थाना के बाहर शुक्रवार की रात पुलिस ने वाहन जांच का एक अभियान चलाया। इस प्रक्रिया के दौरान शराब के प्रभाव में गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों और तीन सवारियों वाले दोपहिया गाड़ियों के चालकों की गहन जांच की गई। जांच के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। चेकिंग के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों पर भेद भाव का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि कुछ ड्राइवरों को रोककर उनकी जांच की जा रही थी, जबकि काफी संख्या में अन्य ड्राइवरों को बिना किसी कार्यवाही के छोड़ा जा रहा था। इस मामले से जनता में नाराजगी का माहौल बना। शराब न पिए हुए लोगों की जांच के दौरान कुछ स्थानीय निवासियों ने पुलिस कर्मियों को बुरी तरह लताड़ा, जिसका वीडियो रिकॉर्ड किया गया है, लेकिन उसमें आपत्तिजनक भाषा की वजह से इसे हमारे चैनल पर प्रसारित नहीं किया जा रहा है। दूसरी ओर पुलिसकर्मियों का कहना है कि केवल नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इस अभियान के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामलों में तीन वाहनों पर कार्यवाही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!