katni news नववर्ष के पूर्व नशे के विरुद्ध ढीमरखेड़ा पुलिस का विशेष अभियान

पुलिस अधीक्षक कटनी, अभिनय विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में, ढीमरखेड़ा पुलिस ने नए साल के उपलक्ष्य में नशीली पदार्थों के खिलाफ एक विशेष चेकिंग अभियान आरंभ किया है। नए साल के आगमन को ध्यान में रखते हुए, यह अभियान नागरिकों की सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए शुरू किया गया है। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, ढाबों, होटल-रेस्टोरेंट, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, और अन्य संवेदनशील इलाकों में गहन चेकिंग और निगरानी की जा रही है। पुलिस द्वारा नशे में वाहन चलाने वालों का ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण किया जा रहा है। नियमों के उल्लंघन के मामले में संबंधित व्यक्तियों पर मोटर व्हीकल एक्ट और अन्य वैधानिक धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, अवैध शराब और मादक पदार्थों के व्यापार में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने आम जनता से निवेदन किया है कि वे नए साल का जश्न संयम, शालीनता और कानून के दायरे में मनाएं। नशे से बचें और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। नागरिकों की भागीदारी से ही एक सुरक्षित और शांति-पूर्ण नए साल को सुनिश्चित किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!