jabalpur news ऑटो चालक का गला रेतकर हत्या,माढ़ोताल थाना पुलिस पेट्रोलिंग और गस्त उठे सवाल, दिनदहाड़े हुई हत्या से दहशत का माहौल

जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में दीनदयाल चौक ISBT बस स्टैंड के आसपास दिन में ही एक ऑटो चालक की हत्या ने हड़कंप मचा दिया, घटना के समय चौराहे पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे लेकिन हमलावर इतनी तेजी से भागा कि वह ऑटो चालक पर हमले के कुछ ही मिनटों बाद वहां से निकल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, माढ़ोताल राजीव गांधी नगर का निवास करने वाला पवन अहिरवार ऑटो चलाने का काम करता था। शाम लगभग 5:30 बजे जब वह दीनदयाल चौक पहुंचा, तब उसने एक स्कूटी सवार युवक के साथ बातचीत करना शुरू किया, इसी दौरान उस युवक ने एक धारदार हथियार निकाला और पवन अहिरवार की गर्दन पर लगातार वार कर दिए, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। घटना के तुरंत बाद, हमलावर युवक वहां से फरार हो गया। कुछ ही मिनटों में पवन अहिरवार बेहोश हो गया, घटना की जानकारी मिलने पर विजय नगर थाना और माढ़ोताल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक पवन अहिरवार को मेडिकल अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवारवालों का आरोप है कि उनके पड़ोसी रोहित पॉल से उनका विवाद चल रहा था और उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। परिवारवालों ने यह आशंका जताई है कि रोहित ने ही उनकी हत्या की है, हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी भी स्पष्ट बयान का उल्लेख नहीं किया है। पुलिस लगातार हमलावर की खोज में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!