katni news अवकाश को लेकर भड़के NKJ में रेल कर्मचारी

देश के बड़े रेलवे मरम्मती कार्य NKJ में आज सुबह से रेल कर्मचारियों का गुस्सा खुलकर प्रकट हुआ। डिवीजनल मैकेनिकल इंजीनियर के खिलाफ छुट्टी से जुड़े मामलों को लेकर कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए जमकर बवाल किया। देखते ही देखते तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके कारण वैगन सुधार विभाग के श्रमिकों ने काम करना बंद कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद का मुख्य कारण रेल कर्मचारियों के छुट्टी से संबंधित मुद्दे हैं, जिस पर लंबे समय से कर्मचारियों में असंतोष बना हुआ था। आज सुबह यह असंतोष एक विरोध प्रदर्शन के रूप में उभरकर सामने आया। कर्मचारियों का कहना है कि छुट्टी से जुड़े मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप और मनमानी रवैया अपनाया जा रहा है, जिससे कार्य का माहौल प्रभावित हो रहा है।
मामले की खबर मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हुआ। सुरक्षा के दृष्टिकोण से आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया। आरपीएफ और रेलवे के अधिकारियों द्वारा प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को समझाने की कोशिश की जा रही है, ताकि सामान्य परिस्थितियों की ओर लौटने में मदद मिल सके।
इस समय रेलवे प्रशासन और कर्मचारियों के बीच वार्ता का सिलसिला जारी है। प्रशासन का उद्देश्य है कि आपसी संवाद के माध्यम से विवाद का समाधान निकाला जाए और रेल संचालन पर पड़ने वाले प्रभाव को रोक सके। दूसरी ओर, कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जाएगा, तब तक असंतोष बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!