katni newsकटनी की छात्रा सान्वी अग्रवाल को मिली ‘नृत्यश्री’ की उपाधि

मानस भवन में आयोजित 45वें अखिल भारतीय नृत्य एवं संगीत महोत्सव के दौरान पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एनकेजे कटनी की आठवीं कक्षा की छात्रा सान्वी अग्रवाल को प्रतिष्ठित ‘नृत्यश्री’ की उपाधि से नवाजा गया। उनके असाधारण कौशल, शानदार प्रदर्शन और सांस्कृतिक योगदान ने सभी का मन मोह लिया।
45वां अखिल भारतीय नृत्य एवं संगीत महोत्सव एक सम्मानित आयोजन है, जिसमें देश भर के प्रतिभाशाली कलाकार हिस्सा लेते हैं। इस प्रतिस्पर्धा का हिस्सा बनना और नृत्यश्री के खिताब से सम्मानित होना सान्वी की यह सफलता न केवल उनके विद्यालय के लिए, बल्कि समस्त कटनी जिले के लिए गर्व की बात है। विद्यालय के प्रधान श्री पंकज कुमार जैन और सभी शिक्षकों ने सान्वी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय में उनका सम्मान भी किया गया। सान्वी की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए प्रधान श्री जैन ने कहा कि सान्वी की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!