कटनी- चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की देखरेख में कटनी आर्ट्स एण्ड कॉमर्स ऑटोनॉमस कॉलेज (चड्डा कॉलेज) में पिछले वर्षों की तरह इस साल भी नए दाखिला लिए हुए विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी-2025 का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जय चड्डा ने की। माननीय मुख्य अतिथियों में चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक श्री देवाशीष चड्डा, श्री भारतभूषण चड्डा, श्री मौसुफ अहमद बिट्टू शामिल थे, तथा निर्णायकों में सुश्री मोना साहू और श्रीमती कृति खरे की प्रतिष्ठित उपस्थिति रही।
इस फ्रेशर पार्टी में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सात विभिन्न राज्यों के प्रमुख तीज त्यौहारों पर आधारित लोक नृत्य, संगीत और गायन प्रस्तुत कर के आयोजन का माहौल खुशनुमा बना दिया। इंदौर से आए श्री क्रांति और श्री प्रतीक गोखरे के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कोविड और सोल्जर थीम पर रैम्प वॉक किया और फैशन शो में अपनी छाप छोड़ी।मिस्टर फ्रेशर और मिस फ्रेशर का चयन कई चरणों के माध्यम से किया जाता है, जिसमें क्विज, व्यक्तिगत विकास, समझ शक्ति, और प्रतिभा प्रदर्शनी की प्रतियोगिता शामिल हैं। इस वर्ष 2025 के मिस्टर फ्रेशर का सम्मान कुशाल कुमार संगतानी को, जो बी.कॉम. प्रथम वर्ष के छात्र हैं, और मिस फ्रेशर का खिताब नेहा तिवारी को, जो बी.एस.सी. प्रथम वर्ष की छात्रा हैं, प्रदान किया गया। फैशन शो के दौरान दिल्ली की मशहूर डी.जे. कशिश राठौर ने अपने संगीत के साथ छात्रों को मज़े में झूमने और नाचने पर मजबूर कर दिया। फ्रेशर पार्टी-2025 में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव खत्री, उप प्राचार्य, कला विभाग के प्रमुख डॉ. स्थाति छिरौल्या, वाणिज्य विभाग के प्रमुख डॉ. शरद निरंकारी, कम्प्यूटर और विज्ञान विभाग की प्रमुख डॉ. आराधना अग्रहरि, विधि विभाग के प्राचार्य डॉ. गोपाल उपाध्याय, विधि विभाग की प्रमुख डॉ. ऋतिका साहनी आहूजा, राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. आर.आर.एस. परिहार, सहायक प्राध्यापक अतुल जैन, रीतेश सहित अन्य उपस्थित थे।संस्थान, पुस्तकालयाध्यक्ष श्रीलम राजवानी, सहायक प्रोफेसर डॉ. शैलेन्द्र वर्मा, मुकेश गुप्ता, सहायक प्रोफेसर ऋचा डेंगरे, सहायक प्रोफेसर रवि यादव, पंकज सेक्सरिया, गगन गुप्ता, समीप श्रीवास्तव, सहायक प्रोफेसर प्रियंका गुप्ता, सुश्री आकांक्षा सिंह तोमर, अरूण कुमार चौधरी, सहायक प्रोफेसर सुश्री रोहिणी सिंह ठाकुर, प्रभा मिश्रा, श्री बीरेन्द्र सिंह, सहायक प्रोफेसर सुश्री शिवानी, माला उपाध्याय, हेमलता पटेल, सहायक प्रोफेसर शैलेज तिवारी, सहायक प्रोफेसर सुश्री अफसान अहमद, पवन केवट, प्रदीप श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, सुश्री वैशाली सिंह ठाकुर, सोनिया रावत, श्री पवन सौंधिया, सुश्री सृष्टि जैन, सहायक स्टाफ नत्थू लाल कोरी, बसंत निषाद, पवन दाहिया, मनोज गाँटिया, संगीता सोनी, आरती पटेल और बड़ी संख्या में छात्रों और छात्राओं की उपस्थिति रही।
