कटनी : नगर पालिक निगम कटनी के जलप्रदाय विभाग में काम कर रहे कर्मचारी रामनिराशा यादव का अचानक निधन 22 नवंबर 2025 को होने पर गुरुवार शाम को नगर निगम कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा के समय उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर निगम के परिवार ने दुख प्रकट करते हुए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान मिले और उनके परिवार को इस भारी त्रासदी को सहन करने की शक्ति प्रदान हो।
शोक सभा में महापौर प्रीति संजीव सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, एमआईसी सदस्य सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी, बीना संजू बैनर्जी, पार्षद शकुन्तला सोनी, उमेन्द्र अहिरवार, कार्यालय अधीक्षक नागेन्द्र पटेल, सुरेन्द्र शर्मा, आलोक तिवारी, प्रमोद पांडेय सहित निगम की विभिन्न शाखाओं के कर्मचारी उपस्थित थे।
