सिजेंहरा गांव में महिला की मौत

कटनी। बरही थाना क्षेत्र की ग्राम सिजेंहरा में 32 वर्षीय प्रियंका प्रजापति की जहरीले पदार्थ का सेवन करने से मृत्यु हो गई। इस घटना के पश्चात, परिवार के सदस्यों ने ससुराल वालों पर गंभीर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
मृतक की भाई ओमकार प्रजापति के मुताबिक, प्रियंका के सास-ससुर तथा उनके अन्य परिवार वाले उसे लंबे समय से प्रताड़ित कर रहे थे, जिससे वह मानसिक रूप से बहुत परेशान हो गई थी।
पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग प्रकरण दर्ज करते हुए जांच आरंभ की है। आरोपों की पुष्टि के लिए ससुराल पक्ष के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!