samvidhan धूमधाम से मनाया जाएगा कटनी में संविधान दिवस। भीम आर्मी भारत एकता मिशन

कटनी । भीम आर्मी भारत एकता मिशन एवं कई सामाजिक संगठनों के द्वारा कटनी में संविधान दिवस एवं महारैली का आयोजन दिन बुधवार 26 नवंबर 2025 को किया जा रहा है । भीम आर्मी उपाध्यक्ष जय सूर्यवंशी ने बताया कि कटनी में संविधान दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है जिसमें महारैली की जाएगी कार्यक्रम की शुरुआत रेलवे स्टेशन से किया जाएगा एवं संपूर्ण शहर भ्रमण करते हुए पुरानी कचहरी में महा रैली का समापन किया जाएगा। संविधान दिवस महारैली में हजारों कार्यकर्ता पहुंचने की उम्मीद है। भारतीय संविधान से पूरा देश चलता है। भारतीय संविधान देश की राष्ट्रीय पुस्तक है। जय सूर्यवंशी ने कहा कि आज हमारे देश का जो लगातार विकास हो रहा है वह हमारे संविधान की देन है। संविधान ने हमको इस काबिल बनाया है कि हम आज दुनिया के किसी भी कोने में जाकर अपनी बात रख सकते हैं। जय सूर्यवंशी ने बताया कि यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं संपूर्ण भारत देश के नागरिकों एवं संविधान विरोधियों को संदेश है की देश संविधान से ही चलेगा। संविधान का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। काफी दिनों से देखा जा सकता है कि कुछ मनुवादी विचार धारा के लोग लगातर संविधान का और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं। इस तरह के लोग समाज का माहौल खराब कर रहे हैं। और इनको किसी भी कीमत में बक्शा नहीं जाएगा ।भीम आर्मी भारत एकता मिशन कटनी जिले एवं भारत में बहुत ही मजबूती से कार्य कर रही है। और कटनी जिले में होने वाले हर एक अनन्य के खिलाफ आवाज उठा रही है । भीम आर्मी भारत एकता मिशन हर उस शोषण वंचितों की आवाज है जिन्हें प्रताड़ित किया जाता है।

भीम आर्मी उपाध्यक्ष जय सूर्यवंशी ने ये भी कहा हम बहुत जल्द घर-घर संविधान पहुंचाएंगे और हर एक व्यक्ति के घर जाकर उसे संविधान की बुक देंगे और संविधान के महत्व को बताएंगे कि आपके लिए इस संविधान में क्या-क्या लिखा गया है ताकि लोग अपना अधिकार जान सके। हम लोग हर घर हर गली हर चौराहे हर नुक्कड़ पर चौपाल लगाकर संविधान के महत्व को बताएंगे। कौन कौन से अधिकार एक आम नागरिक को दिए गए हैं जो हर नागरिक को जानना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!