जिले में 1 दिसंबर से धान खरीद की प्रक्रिया प्रारंभ होगी, कलेक्टर आशीष तिवारी ने धान खरीद के लिए 86 केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है।
कटनी – जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर पंजीकृत किसानों से 1 दिसंबर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक धान खरीदी जाएगी। जिला उपार्जन समिति की सिफारिश के आधार पर, कलेक्टर आशीष तिवारी ने धान खरीद के लिए 86 केंद्र निर्धारित किए हैं और उनके सही प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान का समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। किसानों से उपार्जन का कार्य प्रत्येक सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक 5 दिन, सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक होगा, और किसानों को तौल रसीद शाम 6 बजे तक दी जाएगी। यदि किसी किसान की उपज की तौल किसी अपरिहार्य कारण से सोमवार से शुक्रवार के बीच निर्धारित दिन में नहीं हो पाई, तो उनकी तौल शनिवार को की जाएगी।
यहां बने उपार्जन केंद्र
कटनी तहसील में उपार्जन केंद्र पहाड़ी एवं उपार्जन स्थल मां शारदा वेयरहाउस एंड एग्रो सर्विसेज निवार के लिए हल्का पटवारी प्रमोद दीक्षित को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, पिपरौंध उपार्जन केंद्र के उपार्जन स्थान श्री कृष्णा वेयर हाउस 66 पीरबाबा के लिए हल्का पटवारी गणेश मिश्रा नोडल अधिकारी होंगे। हीरापुर कौडि़या उपार्जन केंद्र का उपार्जन स्थान मां नर्मदा वेयर हाउस 107 गाताखेड़ा के नोडल अधिकारी हल्का पटवारी गणेश गुप्ता हैं, और उपार्जन केंद्र सिंघनपुरी का उपार्जन स्थल सतगुरु वेयर हाउस 110, किवलारी के लिए हल्का पटवारी महेंद्र कुमार बर्मन नोडल अधिकारी हैं। कटनी नगर तहसील के उपार्जन केंद्र कन्हवारा का उपार्जन स्थल सरन्या वेयर हाउस बोहता बायपास के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रहलाद मासूरकर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। कटनी नगर तहसील के उपार्जन केंद्र कैलवाराकला का उपार्जन स्थान एस.एस. जैन 52 वेयर हाउस इंद्रानगर बायपास के लिए हल्का पटवारी श्रीमती किरण सेन नोडल अधिकारी होंगी। कटनी नगर तहसील के उपार्जन केंद्र कैलवारा (चाका) – 02 का उपार्जन स्थल श्री नाथजी वेयर हाउस 44 कैलवारा के लिए हल्का पटवारी निशांत पटेल नोडल अधिकारी हैं। कटनी नगर तहसील के उपार्जन केंद्र मुडवारा का उपार्जन स्थल सांवरिया फूड प्रोसेसिंग 27 लमतरा कटनी के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी जयेश दुबे और कटनी नगर तहसील के उपार्जन केंद्र कुठला का उपार्जन स्थल हिंद एनर्जी वेयर हाउस 86, इंद्रानगर बायपास के लिए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रामगोविंद पटेल नोडल अधिकारी होंगे। इसी तरह ढीमरखेड़ा तहसील के उपार्जन केंद्र एवं उपार्जन स्थल खमतरा के लिए हल्का पटवारी श्री लम्मू सिंह मरावी और ढीमरखेड़ा तहसील के उपार्जन केंद्र व उपार्जन स्थल कटरिया के नोडल अधिकारी हल्का पटवारी महेंद्र कुमार राय हैं। झिन्ना पिपरिया उपार्जन केंद्र के उपार्जन स्थल झिन्ना के नोडल अधिकारी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रकाश अवस्या हैं और मुरवारी उपार्जन केंद्र एवं उपार्जन स्थल के नोडल अधिकारी हल्का पटवारी रामनाथ बुनकर हैं। ढीमरखेड़ा उपार्जन केंद्र के उपार्जन स्थल सिमरिया के नोडल अधिकारी हल्का पटवारी राहुल चौरसिया तथा पोंड़ीकला उपार्जन केंद्र एवं उपार्जन स्थल के नोडल अधिकारी हल्का पटवारी मनीष कुमार दाहिया होंगे।
दसरमन उपार्जन केन्द्र और उपार्जन स्थल के नोडल अधिकारी हल्का पटवारी जॉय चक्रवर्ती, कछारगांव उपार्जन केन्द्र और उपार्जन स्थल के नोडल अधिकारी हल्का पटवारी अनीष इक्का, उमरियापान उपार्जन केन्द्र के उपार्जन स्थल कुदवारी की नोडल अधिकारी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी निशा सोलंकी, और उमरियापान उपार्जन केन्द्र के उपार्जन स्थल मंडी प्रांगण उमरियापान के नोडल अधिकारी हल्का पटवारी शैलेंद्र कुमार झारिया, सिलौड़ी उपार्जन केन्द्र के उपार्जन स्थल नेगई के नोडल अधिकारी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रामेश्वर पंथी, कचनारी उपार्जन केन्द्र के उपार्जन स्थल तिलमन के नोडल अधिकारी हल्का पटवारी विश्वनाथ सिंह ठाकुर, देवरी मंगेला उपार्जन केन्द्र एवं उपार्जन स्थल के नोडल अधिकारी हल्का पटवारी रॉबिन सिंह ठाकुर, टोला उपार्जन केन्द्र एवं उपार्जन स्थल की नोडल अधिकारी हल्का पटवारी कविता गोंटिया, और खाम्हा उपार्जन केन्द्र एवं उपार्जन स्थल के नोडल अधिकारी हल्का पटवारी कृष्ण कुमार सोनी होंगे।
इसी क्रम में, स्लीमनाबाद तहसील के कौड़िया उपार्जन केन्द्र के उपार्जन स्थल नर्मदांचल वेयर हाउस 31 के नोडल अधिकारी हल्का पटवारी स्वयं प्रकाश मेहरा, तेवरी उपार्जन केन्द्र एवं उपार्जन स्थल के नोडल अधिकारी हल्का पटवारी शुभांषु मिश्रा, पड़रभटा उपार्जन केन्द्र एवं उपार्जन स्थल के नोडल अधिकारी हल्का पटवारी गजेन्द्र सिंह, धुरी उपार्जन केन्द्र के उपार्जन स्थल एकता 108 के नोडल अधिकारी हल्का पटवारी ज्ञानेश्वर तिवारी, रीठी उपार्जन केन्द्र के उपार्जन स्थल मढादेवरी के नोडल अधिकारी हल्का पटवारी प्रितेश गुप्ता, मोहास उपार्जन केंद्र के उपार्जन स्थल मंडी प्रांगण मोहास के नोडल अधिकारी हल्का पटवारी हरी प्रसाद यादव, तिलगवां उपार्जन केन्द्र के उपार्जन स्थल लोधेश्वर वेयर हाउस 156 बड़खेरा के नोडल अधिकारी हल्का पटवारी मनवेंद्र कुमार मिश्रा, देवगांव उपार्जन केन्द्र के उपार्जन स्थल ओम सांई राम वेयर हाउस 140 की नोडल अधिकारी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अकांक्षा दुबे, बकलेहटा उपार्जन केन्द्र एवं उपार्जन स्थल की नोडल अधिकारी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी शिवानी डावर, और रैपुरा उपार्जन केन्द्र के उपार्जन स्थल अमन वेयर हाउस 115 खरखरी की नोडल अधिकारी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ज्योति चक्रवर्ती होंगी।
इसी तरह, बडवारा तहसील के लखाखेरा उपार्जन केन्द्र के उपार्जन स्थल शिवरजिया वेयर हाउस की नोडल अधिकारी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सुभद्रा मुजाल्दे, अमाड़ी उपार्जन केन्द्र के उपार्जन स्थल आरव फूड प्रोडक्ट वेयर हाउस भदौरा की नोडल अधिकारी हल्का पटवारी गौसमीन बानो, बड़वाराकला उपार्जन केन्द्र के उपार्जन स्थल हीरादेवी वेयर हाउस बड़वारा बायपास के नोडल अधिकारी हल्का पटवारी विवेक कुमार उर्मलिया, भजिया उपार्जन केन्द्र के उपार्जन स्थल लुहरवारा के नोडल अधिकारी हल्का पटवारी भवर सिंह धाकड़, और विलायतकला-1 उपार्जन केन्द्र के उपार्जन स्थल लक्ष्य वेयर हाउस 126, विलायतकला, भलवारा के नोडल अधिकारी हल्का पटवारी राजेश्वर नौलशिया, तथा विलायतकला-2 उपार्जन केन्द्र के उपार्जन स्थल वामिका वेयर हाउस 125 होंगे। विलायतकला, भलवारा के लिए नोडल अधिकारी हल्का पटवारी राजेश्वर नौलशिया को नियुक्त किया गया है जबकि नन्हवारा सेझा उपार्जन केन्द्र के उपार्जन स्थल राय वेयर हाउस 112 बड़वारा के लिए हल्का पटवारी दिलीप बारिया को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह, बसाड़ी उपार्जन केन्द्र के उपार्जन स्थल ओसवाल वेयर हाउस 117 बसाड़ी के लिए हल्का पटवारी प्रतिभा शुक्ला और निगहरा उपार्जन केन्द्र के उपार्जन स्थल मां शारदा वेयर हाउस 114 के लिए हल्का पटवारी सिद्धांत खरे को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
बरही तहसील में करौंदीखुर्द उपार्जन केन्द्र के उपार्जन स्थल रामसरोवर वेयर हाउस 102 के लिए नोडल अधिकारी हल्का पटवारी संजय सिंह राठौर को बनाया गया है जबकि पिपरियाकला उपार्जन केन्द्र के उपार्जन स्थल प्रतिष्ठा वेयर हाउस का नोडल अधिकारी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ब्रह्मानन्द परस्ते को नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, बगैहा उपार्जन केन्द्र और उसके उपार्जन स्थल के लिए नोडल अधिकारी हल्का पटवारी अनुज सिंह पोरते और बरही उपार्जन केन्द्र के उपार्जन स्थल कृष्णम वेयर हाउस 147 के नोडल अधिकारी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी राहुल जाटव को और करेला उपार्जन केन्द्र और उपार्जन स्थल के लिए हल्का पटवारी पुरुषोत्तम कुमार काछी को नियुक्त किया गया है।
