कटनी
माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देश के अनुसार पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा 01.01.25 से 30.11.25 तक “मुस्कान विशेष अभियान” चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में तथा श्रीमान अति.पु.अधीक्षक डाँ. श्री संतोष डेहरिया और एसडीओपी स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बहोरीबंद, अखलेश दाहिया ने उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल बहोरीबंद में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी अखलेश दाहिया ने छात्रों को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी और सुरक्षा से संबंधित व्यवहारिक जानकारी साझा की। इसके अतिरिक्त, बाल विवाह, पॉक्सो अधिनियम, साइबर अपराध, सोशल मीडिया पर अनुचित सामग्री साझा करने के नकारात्मक प्रभावों और इसी प्रकार के कानूनी प्रावधानों के संबंध में भी समझाया गया।

बालिकाओं को किसी भी समस्या या शोषण की स्थिति में डायल-112, महिला हेल्पलाइन 1090, बाल सहायता हेल्पलाइन 1098, और नजदीकी पुलिस थाने से तुरंत संपर्क करने की सलाह दी गई। इसके अलावा, थाना प्रभारी ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि जब भी कोई उनके साथ किसी भी प्रकार की घटना के लिए हिम्मत करे, तो उन्हें तुरंत विरोध करने की जरूरत है। यदि रास्ते में, बाजार में, या वाहन में कोई छेड़छाड़ करता है, तो तुरंत सहायता मांगें और आस-पास के लोगों को सूचित करें। घटना को दबाने की बजाय समय पर अपने अधिकारों की रक्षा करें, ताकि उन असामाजिक तत्वों को रोक कर उन्हें सजा मिल सके। इस मौके पर स्टाफ और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति देखी गई।
