कटनी जेईई और नीट के छात्रों के करियर विकास को ध्यान में रखते हुए, आकाश इंस्टीट्यूट कटनी ने आकाश नेशनल टैलेंट हंट परीक्षा का आयोजन किया, जिसमें कटनी जिले के छात्रों ने उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया है।
मध्यप्रदेश और पूरे देश में अपनी रैंकिंग में स्थान बनाते हुए कटनी जिले का नाम रोशन किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कक्षा पांच से बारह तक के छात्रों के लिए यह परीक्षा 4 अक्टूबर से 13 अक्टूबर के बीच समस्त भारत में आयोजित की गई थी।
पिछले 16 वर्षों से, यह प्रमुख परीक्षा जेईई और नीट के इच्छुक छात्रों को एक सुनहरा अवसर उपलब्ध करा रही है। कटनी के शीर्ष प्रदर्शन करने वालों में गर्वित खंडेलवाल ने कक्षा दस में मध्यप्रदेश में प्रथम और ऑल इंडिया में 125वीं रैंक हासिल की, उदित मलिक ने कक्षा 12 में मध्यप्रदेश में 14वीं रैंक और ऑल इंडिया में 317वीं रैंक प्राप्त की, देवांश राज तिवारी ने कक्षा 12 में मध्यप्रदेश में 23वीं रैंक और ऑल इंडिया में 537वीं रैंक हासिल की, अनुष्का सिंह बघेल ने कक्षा 12 में मध्यप्रदेश में 29वीं रैंक और ऑल इंडिया में 1122वीं रैंक प्राप्त की, तथा हिमाक्षी खन्ना ने कक्षा 10 में मध्यप्रदेश में 132वीं रैंक एवं ऑल इंडिया में 3239वीं रैंक हासिल की।
इन कुशल विद्यार्थियों के सम्मान में आकाश इंस्टीट्यूट कटनी में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शीर्ष रैंकिंग वाले छात्रों और उनके अभिभावकों को मान्यता दी गई। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, और उत्कृष्टता का प्रतीक बनकर उभरा।
