कटनी पुलिस का नवाचार कटनी की सजग दृष्टि नागरिक सुरक्षा

कटनी जिले में लोगों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा की मेहनत और माननीय मुड़वारा विधायक संदीप जयसवाल के सहयोग से “कटनी की सजग दृष्टि” नामक एक नई पहल प्रारंभ की गई है।

इस योजना के अंतर्गत विधायक निधि से 15 लाख रुपये का वित्तीय सहयोग प्रदान किया गया है, जिसके तहत शहर के प्रमुख 26 स्थानों पर 85 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों की स्थापना की गई है। इन कैमरों की मॉनिटरिंग पुलिस कंट्रोल रूम में स्थित सीसीटीवी निगरानी कक्ष से की जाएगी।

यह तकनीकी पहल शहर के सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर कटनी पुलिस की सीधे निगरानी सुनिश्चित करेगी, जिससे न केवल अपराधों को नियंत्रण में लाने में मदद मिलेगी, बल्कि न्यायालय में डिजिटल साक्ष्य के रूप में इन कैमरों से मिली फुटेज भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

कटनी की सजग दृष्टि परियोजना का प्राथमिक उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को स्थापित करना है। यह पहल कटनी पुलिस की सतर्कता, तकनीकी प्रगति और जन सहभागिता का एक शानदार उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!