कटनी, स्पंदना फाईनेंस बैंक स्लीमनाबाद में पैसों की धोखाधड़ी करने और गबन करने वाले आरोपियों को स्लीमनाबाद पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा। आरोपी राम प्रसाद बर्मन, पिता केदार प्रसाद बर्मन, जो शाखा प्रबंधक हैं, स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड स्लीमनाबाद ने अनावेदक 1. तेजीलाल चौधरी पिता कुवरलाल चौधरी, पता वार्ड क्र. 10, ग्राम पंचायत अतरिया, पोस्ट कटरिया, तहसील ढीमखेड़ा, कुदरी, कटरिया 2. अंकित पिता संतोष भुजवा, निवासी टमाटर मंडी, ग्राम इटमा, सतना 3. सुदीप पिता सुग्रीव सिंह, निवासी महेश मेमोरियल विद्या मंदिर के पास, ठेकहा हुजूर, रीवा 4. गजेंद्र पिता अरूण कुमार हंगार, निवासी ग्राम विसानी, थाना शाहनगर, जिला पन्ना 5. पुष्पेंद्र पिता बालगोविंद पटेल, निवासी ग्राम इटमा, सतना ने महिलाओं से प्राप्त ऋण की किस्त की धनराशि कुल 12,09,136 रुपये की धोखाधड़ी और बेईमानी पूर्वक अमानत में खयानत कर हड़प ली। इस रिपोर्ट पर थाना स्लीमनाबाद में अप.क्र. 583/25 धारा 318(4), 316(5), 3(5) बीएनएस के तहत जांच में लिया गया है। जांच के दौरान सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय कटनी में पेश किया गया और उन्हें जेल भेजा गया।
महत्वपूर्ण भूमिका – उ नि किशोर द्विवेदी, उ नि अनिल यादव, स उ नि जुबेर अली, प्रआर तेजप्रकाश, प्रआर यूसुफ अली, आर अभिषेक राजावत, आर सौरभ पटेल, आर रोहित पाटकर, आर आशीष, आर अजय साकेत, आर अमित श्रीपाल (साइबर सेल)
