बड़वारा थाना तेज रफ्तार वाली बाइक से किसान की मौत हो गई। यह हादसा बड़वारा थाना क्षेत्र में उमंग नगर के पास घटित हुआ। इस दुर्घटना में ग्राम परसेल निवासी किसान जगनलाल कुशवाहा की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, 3 नवंबर 2025 की सुबह करीब 10 बजे, जगनलाल कुशवाहा अपनी मोटर साइकिल से कटनी की ओर जा रहे थे।
दोपहर के लगभग 12 बजे, ग्राम के एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उमंग नगर के पास सड़क हादसा हो गया है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो पता चला कि तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण एक मोटर साइकिल ने उनकी बाइक से टक्कर मार दी, जिससे जगनलाल सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल को तत्काल शासकीय अस्पताल में भर्ती कर दिया गया, जहाँ उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है और धारा 106(1), धारा 281, और मोटर यान अधिनियम (1988) की धारा 184 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
