कटनी में छेड़छाड़ की शिकायत पर कार्रवाई न होने से पीड़िता ने एसपी कार्यालय में लगाई गुहार जिले के स्लीमनाबाद थाना

कटनी में छेड़छाड़ की शिकायत पर कार्रवाई न होने से पीड़िता ने एसपी कार्यालय में लगाई गुहार
जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बंधी ग्राम में एक 30 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़िता सोमवार को कटनी पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि स्लीमनाबाद पुलिस ने पूर्व में की गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।
बंधी ग्राम निवासी पीड़िता महिला ने शिकायत में बताया कि घटना 29 अक्टूबर को हुई थी, जब वह घर पर अकेली थीं। इसी दौरान, ग्राम का ही रमेश यादव 50 वर्षीय अचानक उनके घर के अंदर आ गया और उन्हें पीछे से पकड़कर गलत कार्य करने का प्रयास करने लगा। महिला के अनुसार, तभी उनके सास-ससुर घर पहुंच गए, जिसके कारण आरोपी उन्हें छोड़कर भाग निकला।
पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने घटना के दिन ही स्लीमनाबाद थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। कार्रवाई न होने से निराश होकर, महिला मजबूरन एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगानी पड़ी। महिला ने पुलिस से आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
वहीं, इस संबंध में जब स्लीमनाबाद थाना प्रभारी सुदेश से बात की गई, तो उन्होंने एक अलग जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि छेड़छाड़ की घटना वाले दिन ही, दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट का काउंटर मामला दर्ज कर लिया गया था।

​ मामले की जांच की जा रही है, और यदि महिला छेड़छाड़ के आरोप लगा रही हैं, तो उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!