कटनी। जिले के सरस्वाही स्थित माता शबरी कन्या शिक्षा परिषद में दूषित भोजन और पानी के सेवन से 20 से अधिक छात्राओं के बीमार होने का मामला सामने आया है। शनिवार से शुरू हुआ यह सिलसिला रविवार तक जारी रहा, जिससे हॉस्टल में हड़कंप मच गया। एक छात्रा की हालत नाजुक होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर करने की तैयारी की जा रही है।सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्दबीमार छात्राओं ने सांस लेने में तकलीफ और सीने में गंभीर दर्द की शिकायत की है। मौके पर पहुंची डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है। डॉक्टरों के अनुसार, मामला संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का लग रहा है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर हॉस्टल की रसोई और पानी के स्रोत के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। प्रबंधन की लापरवाही पर भड़के परिजनघटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण स्कूल परिसर के बाहर जमा हो गए हैं।

अरविंद सिंह टेकाम जय सूर्यवंशी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों ने हॉस्टल प्रबंधन और शिक्षा विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।परिजनों का कहना है कि छात्रावास में लंबे समय से साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन जिम्मेदारों ने हमेशा अनदेखी की। प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक दोषियों पर कठोर कार्रवाई नहीं होती और छात्राएं स्वस्थ नहीं हो जातीं, उनका धरना जारी रहेगा।प्रशासन ने लिया संज्ञान, पुलिस बल तैनातमामले की गंभीरता को देखते हुए स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अपर जिला पंचायत सीईओ समेत शिक्षा और खाद्य विभाग के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि छात्राओं का समुचित इलाज उनकी पहली प्राथमिकता है। साथ ही, जांच रिपोर्ट आने के बाद छात्रावास प्रबंधन या जिम्मेदार वेंडर के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम को सोफा गया ज्ञापन

