बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जानलेवा हमला करने वाले तीन फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
कटनी/बड़वारा: ग्राम रोहनिया में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी और लाठियों से जानलेवा हमला करने वाले तीन फरार आरोपियों को बड़वारा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।क्या था पूरा मामला?पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गत 4 अगस्त 2026 को फरियादी राघवेन्द्र सिंह (निवासी ग्राम रोहनिया) मजदूरों का भुगतान करने बस स्टैंड के पास गए थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी रामकिशोर कचेर, प्रदीप कचेर और नंदनी कचेर ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की, वहीं रामकिशोर कचेर ने जान से मारने की नीयत से राघवेन्द्र के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।मामले में बड़वारा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 441/26 दर्ज कर बीएनएस (BNS) की धाराओं एवं एससी/एसटी एक्ट (SC/ST Act) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया था। घटना के बाद से ही तीनों आरोपी लगातार फरार चल रहे थे।पुलिस टीम को मिली सफलता पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से घेराबंदी कर तीनों फरार आरोपियों को धर दबोचा।गिरफ्तार आरोपी:रामकिशोर कचेर (उम्र 50 वर्ष)प्रदीप कचेर (उम्र 26 वर्ष)नंदनी कचेर (उम्र 23 वर्ष)(सभी निवासी: ग्राम रोहनिया, थाना बड़वारा)पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिकाइस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी सुयश पाण्डेय, सउनि महेश प्रताप सिंह, सउनि रामनाथ साकेत, प्रधान आरक्षक नितेश डोंगरे, प्रधान आरक्षक पवनराज, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पलता मिश्रा, आरक्षक गोरीशंकर राजपूत एवं आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी की मुख्य भूमिका रही।

