बड़वारा में प्रशासन का बड़ा एक्शन: ₹1 और ₹2 के सिक्के न लेने वाले दुकानदारों पर होगी FIR, तहसीलदार ने करवाई मुनादी

बड़वारा। क्षेत्र में वैध भारतीय मुद्रा (₹1 और ₹2 के सिक्के) न लेने वाले मनमाने व्यापारियों और दुकानदारों पर अब पुलिस का शिकंजा कसने जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता जय सूर्यवंशी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। तहसीलदार के स्पष्ट आदेश पर रविवार को पूरे बड़वारा क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से सार्वजनिक मुनादी (अनाउंसमेंट) कराई गई, जिसमें चेतावनी दी गई है कि सिक्के लेने से मना करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सीधी प्राथमिक दर्ज (FIR) की जाएगी।जय सूर्यवंशी की चेतावनी के बाद हरकत में आया प्रशासन गौरतलब है कि लंबे समय से क्षेत्र में ₹1 और ₹2 के सिक्कों को बंद बताने की झूठी अफवाह फैलाकर आम जनता, मजदूरों और गरीब वर्ग को परेशान किया जा रहा था। इस तानाशाही के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता जय सूर्यवंशी ने अपनी टीम और स्थानीय नागरिकों के साथ तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा था।जय सूर्यवंशी ने साफ शब्दों में कहा था कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमानुसार भारतीय मुद्रा को अस्वीकार करना कानूनन अपराध है। उन्होंने प्रशासन से व्यापारियों को सख्त निर्देश जारी करने, सार्वजनिक जागरूकता फैलाने और दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी थी।मुनादी से मचा हड़कंप, जनता को मिली बड़ी राहत ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए। रविवार को क्षेत्र में मुनादी कराकर सभी छोटे-बड़े व्यापारियों को कड़ा संदेश दिया गया है कि कोई भी दुकानदार कानूनी मुद्रा लेने से इंकार न करे। इस प्रशासनिक फैसले से आम नागरिकों और छोटे दुकानदारों में खुशी की लहर है, वहीं सिक्के न लेने वाले जमाखोरों व मनमानी करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।प्रशासन की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई के लिए क्षेत्र की जनता ने सामाजिक कार्यकर्ता जय सूर्यवंशी एवं उनकी टीम का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!