Bihar Chunav Result 2025 LIVE: बंपर जीत की ओर NDA, तेजस्वी यादव की वापसी; किस सीट पर कौन विजयी

Bihar Chunav Result 2025 LIVE: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अंतिम परिणामों की घोषणा शुरू हो गई है। राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर मुख्य लड़ाई सत्तारूढ़ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) और महागठबंधन के बीच है। NDA के प्रमुख घटक जनता दल यूनाइटेड (JDU), भारतीय जनता पार्टी (BJP), लोक जनशक्ति पार्टी (LJP), तथा हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) हैं। जबकि महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी (VIP), वाम दल और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) शामिल हैं।
एनडीए के लिए एग्जिट पोल सकारात्मक
दूसरे चरण के मतदान के बाद आए कई एग्जिट पोल यह संकेत दे रहे हैं कि NDA सरकार राज्य में एक बार फिर से सत्ता में लौट सकती है। लेकिन, कुछ एग्जिट पोल ऐसे भी हैं जो इसे बेहद नजदीकी मुकाबला बता रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन आंकड़ों के अनुसार, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का पहले चुनाव में प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमज़ोर रहा है। इसके अतिरिक्त, असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन सीमांचल क्षेत्र में भी उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है। हालाँकि, अंतिम परिणामों का आना शेष है।
दोनों चरणों में हुई अभूतपूर्व मतदान
मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि मंगलवार को 122 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 68.79 प्रतिशत की अभूतपूर्व मतदान दर देखी गई, जो राज्य के चुनावी इतिहास में सबसे उच्च है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले चरण का मतदान छह नवंबर को हुआ था, जिसमें 65.08 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला था। दो चरणों में हुए चुनावों में कुल मिलाकर 66.90 प्रतिशत का मतदान हुआ। यह आंकड़ा पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 9.6 प्रतिशत अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!