किराना दुकान की आड़ में सट्टा और अवैध शराब का कारोबार, कुठला पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल

कटनी (मध्य प्रदेश):कटनी जिले के इंदिरा नगर क्षेत्र में किराना दुकान की आड़ में चल रहे कथित काले कारनामों को लेकर स्थानीय नागरिकों में गहरा असंतोष है। आरोप है कि किराना सामान बेचने की आड़ में खुलेआम सट्टा पर्ची का खेल और अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। लंबे समय से संचालित इस अवैध गतिविधि से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और आम जनमानस परेशान है। मासूमों व मजदूरों को सट्टे के जाल में फंसाने का खेलस्थानीय निवासियों के अनुसार, कम समय में पैसा दोगुना-चौगुना करने का झांसा देकर गरीब, असहाय और मजदूर वर्ग के लोगों को सट्टे के दलदल में धकेला जा रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र में अवैध शराब और गांजे की खुलेआम बिक्री की शिकायतें भी लगातार सामने आ रही हैं। कुठला पुलिस की भूमिका पर खड़े हो रहे सवालसबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्षेत्र में सट्टा और नशीले पदार्थों का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है, फिर भी कुठला थाना पुलिस अब तक हाथ पर हाथ धरे क्यों बैठी है? स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद ठोस कार्रवाई न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर संदेह पैदा करता है। क्षेत्र में यह चर्चा जोरों पर है कि आखिरकार इस अवैध कारोबार को किसका राजनीतिक या प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है? निवासियों ने की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांगइंदिरा नगर के नागरिकों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर किराना दुकान से संचालित सट्टा पर्ची और नशीले पदार्थों की बिक्री पर तुरंत पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। अब देखना यह होगा कि कुठला पुलिस इन गंभीर आरोपों पर क्या संज्ञान लेती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!