कटनी (मध्य प्रदेश):कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र में अवैध शराब की पैकारियों के संचालन को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र में बिना लाइसेंस शराब बिक्री का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है। आरोप हैं कि शासकीय शराब दुकानों से शराब लाकर इन कथित अवैध पैकारियों के माध्यम से खपाया जा रहा है। RTO कार्यालय और टोल नाके के पास खुलेआम बिक्रीमिली जानकारी के अनुसार, कटनी RTO कार्यालय के ठीक सामने तथा पास ही स्थित टोल नाके के समीप प्लेन और मसाला शराब खुलेआम बेची जा रही है। यदि इन स्थानों पर बिना वैध लाइसेंस के शराब बेची जा रही है, तो यह आबकारी विभाग के साथ-साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन की कार्यशैली और निगरानी व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। कुठला थाने से कुछ ही दूरी पर पैकारियां: क्यों मौन हैं जिम्मेदार?सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि कुठला थाना परिसर से महज कुछ ही दूरी पर अवैध शराब बिक्री का यह खेल कैसे संचालित हो रहा है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों को इस अवैध कारोबार की जानकारी नहीं है, या फिर शिकायतों के बावजूद जानबूझकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही? परिवहन एवं ग्रामीण इलाकों से जुड़े इन क्षेत्रों में आसानी से शराब की उपलब्धता से नशे के कारोबार को बढ़ावा मिलने की आशंका गहराई हुई है। स्थानीय लोगों की मांग: लाइसेंस सार्वजनिक हो या हो सख्त कार्रवाईस्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि इन दुकानों पर शराब बिक्री वैध है, तो संबंधित विक्रेताओं को अपना लाइसेंस और अनुमति पत्र सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करना चाहिए। यदि यह बिक्री अवैध है, तो नियमानुसार तुरंत कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। अब देखना यह है कि RTO कार्यालय और टोल नाके के पास चल रहे इस खेल पर पुलिस और आबकारी विभाग कब जांच बैठाता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।
कटनी RTO कार्यालय और टोल नाके के सामने धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब, कुठला पुलिस और आबकारी विभाग पर उठे गंभीर सवाल












Leave a Reply