कटनी:कटनी जिले की बड़वारा तहसील अंतर्गत ग्राम बनेहरा में प्रशासन द्वारा की गई जाँच में एक बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। जाँच के दौरान लगभग 10 एकड़ बेशकीमती शासकीय भूमि पर भू-माफियाओं का अवैध कब्जा पाया गया है। इस खुलासे के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं, इस मामले को लेकर मुखर हुई लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए 8 अक्टूबर को बड़े स्तर पर “खूंटा गाड़ो, खेत जोतो” आंदोलन करने की घोषणा की है।संयुक्त जाँच में सामने आई सच्चाईजानकारी के मुताबिक, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी द्वारा लगातार मिल रही शिकायतों और आंदोलन की चेतावनी के बाद प्रशासन हरकत में आया। बड़वारा तहसीलदार के निर्देश पर, ग्राम बनेहरा में राजस्व विभाग की एक संयुक्त टीम गठित की गई, जिसमें दो पटवारियों ने मौके पर जाकर नाप-जोख की।जाँच रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि ग्राम बनेहरा स्थित लगभग 10 एकड़ शासकीय भूमि पर मनु नारला और उनके परिवार द्वारा लंबे समय से अवैध कब्जा किया हुआ था। इस पुष्टि के बाद ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है, जो लंबे समय से इस भूमि को गरीबों के लिए उपयोग किए जाने की मांग कर रहे थे।लोसपा की चेतावनी: “खूंटा गाड़ो, खेत जोतो” आंदोलन रहेगा जारीहालाँकि प्रशासन ने जाँच के बाद कब्जे को हटाने की कवायद शुरू कर दी है, लेकिन लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ने इसे नाकाफी बताया है। पार्टी का आरोप है कि जब तक भू-माफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता और भूमि को पूरी तरह से कब्जा मुक्त नहीं कराया जाता, तब तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।लोसपा की प्रदेश अध्यक्ष विंदेश्वरी पटेल ने दो टूक कहा है कि प्रशासन की यह कार्रवाई केवल दिखावा हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पार्टी के पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 8 अक्टूबर को प्रस्तावित “खूंटा गाड़ो, खेत जोतो” आंदोलन पूरी ताकत के साथ किया जाएगा। इस दिन पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण संबंधित भूमि पर खूंटा गाड़कर शासन का हक सुनिश्चित करेंगे।अमाड़ी हल्के की भूमि की भी हो उच्चस्तरीय जाँचलोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी ने केवल बनेहरा ही नहीं, बल्कि आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी शासकीय जमीनों पर हो रहे कब्जों की ओर ध्यान दिलाया है। प्रदेश अध्यक्ष बिंदेश्वरी पटेल ने मांग की है कि बड़वारा तहसील के ही अमाड़ी हल्के में भी भू-माफियाओं द्वारा सरकारी जमीनों पर किए गए कब्जों की तत्काल नाप-जोख कराई जानी चाहिए। पार्टी का कहना है कि जब तक क्षेत्र में भूमि संबंधी विवादों और अवैध कब्जों की वास्तविक स्थिति सामने नहीं आ जाती, तब तक उनका अभियान रुकने वाला नहीं है।बनेहरा में 10 एकड़ भूमि मुक्त कराने की खबर के बाद, अब सभी की निगाहें 8 अक्टूबर को होने वाले लोसपा के आंदोलन पर टिकी हैं कि प्रशासन इससे पहले क्या ठोस कदम उठाता है।
कटनी: बड़वारा के बनेहरा में बड़ा खुलासा, 10 एकड़ शासकीय भूमि पर मिला भू-माफिया का कब्जा; लोसपा के उग्र आंदोलन की चेतावनी से प्रशासन में हड़कंप












Leave a Reply