कन्हवारा में जन-सुरक्षा पर बड़ा सवाल – पेट्रोल पंप के जस्टू में कांच गोदाम, पीछे कोयला भंडारण, ग्रामीण में भय

कटनी जिले के कन्हवारा क्षेत्र में पेट्रोल पंप से सटे कांच गोदाम को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।

कांच गोदाम बना बड़ा खतरा

कन्हवारा में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के बिल्कुल जस्ट बाजू में कांच गोदाम स्थित है। गोदाम में बड़ी मात्रा में कांच की बोतलें, ज्वलनशील थर्मोकोल, कार्डबोर्ड पैकिंग, प्लास्टिक आदि रखी हुई हैं। यह सभी अत्यंत ज्वलनशील सामग्री हैं और पेट्रोल पंप से चिपका हुआ होने के कारण आग का खतरा कई गुना बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गोदाम में कोई भी सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। छोटी सी चिंगारी भी बड़ी दुर्घटना को जन्म दे सकती है और ग्रामीण सुबह से शाम तक डर के साए में जी रहे हैं।

पीछे कोयला भंडारण से बढ़ा प्रदूषण

गोदाम के पीछे खुले मैदान में कोयला/कार्बन का भंडारण किया गया है। यहां काली धूल और प्रदूषण फैल रहा है जिससे आसपास के घरों में धूल की परत जम रही है। कोयले का भंडारण भी आग को बढ़ावा दे सकता है, लेकिन मुख्य खतरा कांच गोदाम है जो पेट्रोल पंप से सटा हुआ है। बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीण ने बताया कि हवा चलने पर काली धूल पूरे मोहल्ले में फैल जाती है।

सुरक्षा नियमों की अनदेखी, अभी भी चुप प्रशासन

सुरक्षा नियमों की खुली अनदेखी की गई है। नियमों के अनुसार पेट्रोल पंप से 30 मीटर की दूरी में ज्वलनशील भंडारण वर्जित है, फिर भी कांच गोदाम बिल्कुल सटा कर संचालित हो रहा है। घटनास्थल पर कोई भी अग्निशमन यंत्र उपलब्ध नहीं है। प्रशासन ने अब तक कोई नोटिस नहीं दिया है। ग्रामीणों ने तत्काल गोदाम हटाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्यवाही न हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।

प्रशासन का पक्ष:

एसडीएम जितेंद्र पटेल ने कहा था — हमें शिकायत प्राप्त हुई है, जांच करवाते हैं। यदि अनियमितता मिली तो कड़ी कार्यवाही होगी। लेकिन आज दिनांक 27 सितंबर 2026 तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी केवल आश्वासन देकर चले गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!